मंगलवार, 13 अक्तूबर 2020

ब्लू फ्लैग अवार्ड ; BLUE FLAG AWARD

 


भारत के 8 समुद्र तटों को प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग का दर्जा (अवार्ड) दिया गया है, पूरे एशिया महाद्वीप में यह तमगा पाने वाला भारत पहला देश बन गया है.....

ये 8 समुद्र तट हैं ........

1) शिवराजपुर (द्वारका) गुजरात


2) घोघला बीच (दमन एवं दीव)



3) कासरगोड (कर्णाटक)



4) पदुबिद्री (कर्णाटक)



5) कप्पड़ (केरल)



6) रुसिकोंडा (आंध्रप्रदेश)



7) गोल्डन बीच (पुरी) ओडिशा



8) राधानगर (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह) 



क्या है ब्लू फ्लैग बीच ???

डेनमार्क स्थित "Foundation for Environment Education" के 33 अन्तराष्ट्रीय मानकों पर खरा पर खरा उतरने वाले समुद्र तटों को "ब्लू फ्लैग बीच" का दर्जा मिलता है 

उपरोक्त सभी समुद्र तटों को पर्यावरण के अन्तराष्ट्रीय मानकों के अनुकूल सफाई एवं पर्यटन सुविधाओं से लैस होने के बाद "ब्लू फ्लैग बीच" का दर्जा दिया गया है....

भारत एशिया में यह दर्जा पाने वाला पहला देश बन गया है, वन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भारत की इस उपलब्धि पे प्रसन्नता प्रदर्शित की है एवं पर्यावरण मंत्रालय तथा पर्यटन विभाग को बधाई प्रेषित की है ......


मित्रों आपकी क्या राय है इन 8 समुद्र तटों में आपका पसंदीदा कौनसा है? मुझे तो पुरी (ओडिशा) का  गोल्डन बीच सबसे ज्यादा पसंद है और उसके बाद द्वारका (गुजरात) का शिवराजपुर....और इन 8 "ब्लू फ्लैग बीच" के अलावा भी हमारे देश में ऐसे कई अनछुए समुद्र तट  हैं  जो अपनी नैसर्गिक सुन्दरता के लिए प्रसिद्द है जैसे कोणार्क (ओडिशा), माधवपुर एवं चोरवाड (गुजरात)....आप भी ऐसे ही किसी अनछुए लेकिन सुन्दर समुद्र तट के बारे में जानते होंगे तो उस जानकारी को अवश्य शेयर करें 
और हाँ इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले.......Comment Box में अपने अनमोल सुझावों से हमें अवश्य अवगत कराएँ......






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

PLEASE DO NOT ENTER ANY SPAM LINK IN THE COMMENT BOX